Fatehpur News: नौबस्ता रोड निर्माण में देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी
फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: खागा। नौबस्ता रोड की बदहाली और धीमी रफ्तार से चल रहे निर्माण कार्य की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। नगर के भीतर पुल और सड़क निर्माण की सुस्त गति को देखकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने नौबस्ता रोड के साथ-साथ मुख्यालय मार्ग व पुल का स्थलीय निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.