Fatehpur News: नौबस्ता रोड की लेवलिंग कर गड्ढे खत्म करने के निर्देश
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता। निर्माणाधीन नौबस्ता रोड की धीमी गति से चल रहे निर्माण और सड़क की बदहाली को लेकर लोगों व व्यापारियों की नाराजगी के बीच बुधवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ जल्द से जल्द सड़क की लेवलिंग पूरी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सड़क के गड्ढों को पूरी तरह खत्म कर मानक के अनुरूप निर्माण कराया जाए। कई माह से सड़क की खराब स्थिति के चलते आम जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य की कच्छप गति को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी काफी नाराजगी है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.