फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के शाहजहांपुर सेलरहा गांव से शनिवार शाम आधा सैकड़ा कांवरियों का जत्था डीजे की धुन में नाचते गाते पैदल नौबस्ता घाट गंगा जल लेने के लिए रवाना हुआ। कांवड़िये सावन के सोमवार पर गांव के आधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जत्था में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि शनिवार की रात नौबस्ता घाट पहुंच कर रात रुकेंगे। उसके बाद रविवार सुबह गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर पैदल डीजे की धुन में खागा हनुमान मंदिर पहुचेंगे, जहां भंडारा आयोजन कर फिर पैदल भजन गाते हुए शाहजहांपुर सेलरहा गांव स्थित श्री आधेश्वर धाम मंदिर पहुचेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को शिव जी को गंगा जल से जलाभिषेक करेंगें। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले 17 श्रद्धालु इस मौके पर लवकुश कुमार, रा...