Fatehpur News: नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती धार्मिक कथाएं
फतेहपुर, अक्टूबर 26 -- Fatehpur News: चौडगरा। क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में नवयुवक जागरण मंच की रजत जयंती पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रामलीला महोत्सव में सोमवार को कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने चंड-मुंड युद्ध के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। मां भगवती की शक्ति, पराक्रम और दुष्ट शक्तियों के संहार की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि चंड-मुंड युद्ध का प्रसंग अधर्म के विनाश और धर्म की विजय का संदेश देता है। मां भगवती के दिव्य स्वरूप और उनकी अद्भुत शक्ति का वर्णन सुन कर श्रद्धालु जय माता दी और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि धार्मिक कथाएं जीवन में सकारात्मकता, साहस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.