फतेहपुर, सितम्बर 25 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर कस्बे में जानकी कुंड चित्रकूट के नेत्र चिकित्सकों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 250 नेत्र रोगियो की जांच की गई, बताते हैं कि इनमें से 150 मरीजो को दवाएं और 80 जरूरतमंद लोगों को चश्मों का नि:शुल्क वितरण किया गया। वहीं जूनियर हाई स्कूल में भी करीब 65 बच्चों की जांच कर 15 बच्चों को चश्मा एवं दवाई वितरित की गई। इस मौके पर डा.हिमांशू, डा.विनय गुप्ता, डा.पंकज शर्मा के अलावा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बिंदा प्रसाद, कुंवारे सिंह, रोहित अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...