फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने और कार्य की गति धीमी पाए जाने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) के अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का बारीकी से परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कराया जाए। उन्होंने सहायक अभियंता को समय के अंदर कार्य पूरा कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित क...