फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से टुल्लू मोटर चोरी के मामले में एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर क्षेत्र निवासी मनोज कुमार के निर्माणाधीन मकान से दो सितंबर को टुल्लू मोटर चोरी हो गई थी। स्थानीय लोगों ने मजदूर अमित कुमार पासवान पर मोटर ले जाने की जानकारी दी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की टुल्लू मोटर बरामद कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...