Fatehpur News: निर्देश : बारावफात जुलूस में 10 फीट रहे झंडा
फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: बिंदकी। आगामी बारावफात व जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने कहा कि दोनों त्योहारों के दौरान डीजे की आवाज तेज ना की जाए। ऐसा करने पर डीजे संचालक तथा कार्यक्रम आयोजक दोनों पर कार्रवाई हो सकती है। बारावफात जुलूस में झंडा बहुत ऊंचा न करें। विद्युत पोलो के कारण मात्र दस फीट का ही झंडा रखे। कृष्ण जन्मोत्सव भी भाईचारे से मनाया जाए। यहां शहर काजी रजा कादरी, स्वाति गुप्ता, डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, पप्पू शाह, अनूप अग्रवाल, लक्ष्मी चंद्र ओमर, गोरेलाल, इम्तियाज सहित तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.