फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने सोमवार को बहुआ और असोथर ब्लाकों के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जहां कई गंभीर खामियां सामने आईं। कहीं शौचालयों में ताले लटके मिले तो कहीं साफ-सफाई और पठन-पाठन की व्यवस्था बदहाल मिली। एमडीएम, अभिलेखों और विद्यालयी व्यवस्थाओं में भी अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों और अनुपस्थित कर्मचारियों से सात दिन के भीतर साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी गई कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। सबसे पहले बीएसए कम्पोजिट विद्यालय गौरी पहुंची। जहां शौचालय बंद मिला और स्टाफ ने छात्रों से ताला खुलवाया। बच्चों ने विद्यालय में समाचार पत्र का वाचन न होने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- तीन अनुदेशक अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी कर ...