फतेहपुर, अक्टूबर 7 -- Fatehpur News: जहानाबाद। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीन शुक्ला ने उच्च प्राथमिक विद्यालय डारी बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अभिलेखों, छात्र उपस्थिति और मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, अभिभावक-शिक्षक बैठक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद कक्षा-कक्ष में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया और सामान्य ज्ञान समेत कई विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक समझ परखी। मिड डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर खुद भोजन किया। इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था और कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित मिला। व्यवस्थाओं पर उन्होंने सं...