Fatehpur News: नियमों को ताक पर रख ओवरलोड ट्रकों से होती वसूली
फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिंदपुर टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से वसूली का खेल नहीं थम पा रहा। एनएचएआई के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यहां पर देर रात ओवरलोड वाहनों से अतिरिक्त वसूली का काम शुरू होता है जो तीन घंटे तक चलता है। टोल से निकलने वाले मोरंग गिट्टी लदे ओवरलोड वाहनों से जुर्माना वसूलने के बजाय निजी स्वार्थवश सिस्टम से खेल किया जा रहा है। बांदा-टांडा हाईव पर स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले मौरंग, गिट्टी लदे ओवरलोड वाहनों से कर्मियों द्वारा वसूली की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि वाहनों में लगे फास्टैग के माध्यम से नियमानुसार शुल्क लेने के बाद ओवरलोड के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूल किया जा रहा है। कहने को तो टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ लोड मापने के लिए धर्मकांटा भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.