Fatehpur News: निक्षय मित्रों ने 63 टीबी मरीजों को दी पोषण पोटली
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अचल प्रशिक्षण केन्द्र में शुक्रवार को सीएमओ डॉ. यूबी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निक्षय मित्रों ने 63 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देने पर जोर दिया गया। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, डॉ. रचना सक्सेना, शिवा हॉस्पिटल के मैनेजर बबलू मौर्य तथा डॉ. राजीव चौधरी अमाया क्लीनिक, ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की। सीएमओ ने समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। वहीं जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने निक्षय मित्रों से अधिक से अधिक लोगों को इस जनकल्याणकारी अभियान से जोड़ने का आह्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.