फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: जाफरगंज, संवाददाता। अतिक्रमण की जद में आए नाले के कारण जलनिकासी ठप होने से जाफरगंज कस्बे की दस हजार आबादी कैद हो गई। मुख्यमार्ग में पानी भरने से कस्बा समेत आसपास गांवों के लोग निकलने के लिए तरस रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत छात्र -छात्राओं को उठाना पड़ रहा है। करीब चार सैकड़ा छात्र- छात्राओं को करीब एक किमी से घूम कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बुधवार को नायब तहसीलदार कानून गो मौके पर पहुंच लेकिन जलभराव के निजात को लेकर कवायद शून्य रही। कस्बे का बड़ा तालाब मे जल निकासी के लिए बना नाला अतिक्रमण का शिकार है। जल निकासी वाले नाले में मकान निर्मित हो जाने से पानी का आवगमन बंद होने कस्बे की आधी आबादी जल भराव की समस्या से परेशान है। जोनिहा-अमौली मार्ग से कस्बे सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से गुजर क...