Fatehpur News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया
फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। विधवा पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को कमलाखेर निवासी अमित साहू ने अपने झांसे में ले लिया। पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं। उसका इकलौता पुत्र बाहर रहकर जीविकोपार्जन करता है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी अमित साहू बीती 27 जुलाई की सुबह उनकी बेटी को घर से बहलाकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.