Fatehpur News: नहर में मिला शव, पहचान की कोशिश
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: मलवां। थाना क्षेत्र के सौंरा औद्योगिक क्षेत्र चौकी के बरौरा बड़ी नहर पुल के पास बुधवार को ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज बृजेश यादव ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक ने लाल और स्लेटी रंग की धारीदार टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर श्यामू नाम गुदा हुआ है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शव की पहचान कराने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.