फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: बिंदकी। सरकंडी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की सामुदायिक सेवा फंड के तहत प्राचार्या नीता उपाध्याय छात्र छात्राओं समेत स्टॉफ संग फतेहपुर के भिटौरा रोड स्थित मवइयां वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां पर विद्यालय की ओर से वृद्धजनों को खाना परोसा गया और वस्त्र वितरित किया गया। जिसके बाद वृद्धजनों ने छात्र छात्राओं को आर्शीवाद दिया। यहां पर उपप्राचार्य नित्यानंद, जयप्रकाश, पवन, मनीष, योगेन्द्र के अलावा छात्र अर्जित, अंकित, अभय, अमन रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...