Fatehpur News: नवीन पीएचसी औग में सीएमओ का औचक निरीक्षण, सफाई कर्मी निलंबित
फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बुधवार सुबह नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मी विजय कुमार को तत्काल निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। बाजार लगने के दिन अस्पताल परिसर को साइकिल और बाइक स्टैंड बनाए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताते हुए तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह से केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं उन्होंने वार्ड, ओपीडी और प्रसव केंद्र का निरीक्षण कर रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने अस्पताल में दर्ज कई प्रसूताओं से फोन पर बात कर उपचार और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। सीएमओ ने साफ-सफाई, मरीजों को बेहतर उपचार और अस्पताल परिसर में अनुशासन बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.