Fatehpur News: नवरात्र से पहले मंदिरों से हटवाएं अतिक्रमण
फतेहपुर, अक्टूबर 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नवरात्र पर दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था और साफ सफाई कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि प्रमुख मंदिरों के आसपास अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं की असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रशासन सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास से अतिक्रमण हटवा कर अवरोधों का खत्म कराएं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि नवरात्र में जिले भर में हजारों की संख्या में मां दुर्गा के पंडाल में पूजा अर्चना होती है। बडी संख्या में पंडालों में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट ड्यूटी लगाए जाएं। यह भी पढ़ें- Banda News: नवरात्र महोत्सव: प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.