फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बारिश के मौसम में जर्जर हो चुकीं शहर की मुख्य और आंतरिक सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। नगर पालिका परिषद ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 59 लाख रुपये की लागत से काम कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त कराए जाने की योजना है। त्योहारों के दौरान आम आदमी के साथ ही श्रद्धालुओं को आवागमन में होने वाली असुविधा को देखते हुए नगर पालिका ने बारिश में खस्ताहाल होने वाले मार्गों को दुरुस्त कराए जाने के लिए मार्गों का सर्वे कराया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मार्गों को गड्ढा मुक्त कराए जाने के लिए आनन-फानन स्टीमेट तैयार किया गया जिसके बाद अब टेंडर प्रक्रिया को भी शुरू किया जा चुका है। भारी बारिश के का...