फतेहपुर, सितम्बर 5 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को ससुर खदेरी नदी में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। असोथर थाना के बेर्राव गांव निवासी 15 वर्षीय नैतिक गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना परपुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...