फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा दो स्थानों पर बनाए गए पार्किंग स्थल महज छलावा ही साबित हो रहे हैं। इनके टेंडर अब तक न होने के कारण शहर को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। नतीजतन बाजार आने जाने वालों के सामने समस्याएं खड़ी हो रही हैं। चौक बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के सरांय के समीप नगर पालिका द्वारा वाहन स्टैंड बनवाया गया था। जहां दुकानदारों के साथ ही खरीददारों के वाहनों को खड़ा किया जाना था। लेकिन करीब दो साल बीतने के बावजूद इसका संचालन शुरू नहीं हो सका नतीजतन चौक बाजार में वाहनों का आवागनम न रुकने के कारण बाजार में हमेशा जाम की स्थित बनी रहती है। इसी प्रकार शहर के पत्थरकटा के समीप भी ई-रिक्शा के लिए वाहन स्टैंड बनवाया गया था जिसका संचालन अब तक शुरू न...