Fatehpur News: नए भवन से संचालित होगा किशोर न्याय बोर्ड
फतेहपुर, सितम्बर 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के कार्यालयों को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके लिए जयपुरिया स्कूल के पास स्थित नगर पालिका आश्रय स्थल के प्रथम तल के भवन का अधिग्रहण किया गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद, सभी संसाधन और सरकारी अभिलेख सुरक्षित नए परिसर में भेज दिए गए हैं। दोनों महत्वपूर्ण कार्यालयों का संचालन 31 अगस्त से नवीन भवन से सफलतापूर्वक शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.