Fatehpur News: धान के खेत में मिला लापता युवक का शव
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर घोष में गुरुवार देर शाम धान के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक की पहचान सुल्तानपुर घोष निवासी 25 वर्षीय राजू पुत्र स्व. नफीस के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि राजू 28 सितंबर की दोपहर से घर से लापता था। उसकी मानसिक स्थिति जन्म से ही ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से निकल जाता था। ऐसे में परिजन उसकी तलाश कर उसे वापस घर ले आते थे। इस बार भी उसके लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। बताया कि राजू का बड़ा भाई सीबू कामकाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.