Fatehpur News: धाता क्षेत्र में बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई
फतेहपुर, अगस्त 10 -- Fatehpur News: खागा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली धाता शाखा के बकायेदारों के खिलाफ बैंक प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बैंक ने सोमवार को धाता क्षेत्र में बड़े एनपीए बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। बैंक की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य ऋण डिफॉल्टरों में हड़कंप मच गया है। कुर्की की कार्रवाई सुमित्रा देवी पत्नी गया प्रसाद, अशोक कुमार पुत्र गया प्रसाद और नरेश पुत्र गया प्रसाद निवासीगण केटमई के संयुक्त ऋण खाते में 5 लाख 74 हजार रुपए और अर्जुन सिंह पुत्र रामलखन निवासी पड़री मजरे डेडासई के ऋण खाते में 3 लाख 71 हजार का बकाया होने पर की गई। बैंक अफसरों, नायब तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई गांव और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.