फतेहपुर, अगस्त 5 -- Fatehpur News: बिंदकी। पांच सितंबर को होने वाली धर्म ध्वजा यात्रा की तैयारियों को लेकर विहिप द्वारा लगातार गांवों में बैठक की जा रही है। धर्म ध्वजा यात्रा मार्गदर्शिका नाम से एक पुस्तिका का भी विमोचन कर दिया गया है। साथ ही तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मलवां कस्बा में धर्म ध्वजा यात्रा को लेकर विहिप और बजरंग दल ने जोरो पर तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को एक प्रतिष्ठान में विहिप ने एक बैठक करते हुए प्रांत मंत्री राजू पोरवाल, प्रांत संयोजक बजरंग दल आचार्य अजीत राज, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला मंत्री लोकेश गुप्ता, विभाग मंत्री पंकज कसेरा, ध्वजवाहक अमरलाल भारती ने पुस्तिका का विमोचन किया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष यात्रा प्रमुख शैलेश सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह...