Fatehpur News: दौड़े अफसर निकलवाया गांव के गलियारे का पानी
फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: जहानाबाद। देवमई ब्लाक के मिर्जापुर मकरंदपुर गांव में जलनिकासी को बने तालाब पर कब्जा तथा धरातल पर नाली न होने के कारण जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को दो चार होना पड़ रहा था। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी समस्याएं हो रही थी, ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने खबर का प्रकाशन किया। जिस पर अफसरों ने गांव की ओर रुख करते हुए मोटर के माध्यम से पानी निकलवाया। मिर्जापुर मकरंदपुर गांव में कहने को तो जलनिकासी के लिए नाली कागजों में दर्ज है लेकिन धरातल पर नाली का अस्तित्व नहीं दिखाई देता वहीं जलनिकासी को बने तालाब पर कब्जा होने से बारिश में यह उफान मार गया। जिससे गांव के गलियारों में बारिश का गंदा पानी भरने के साथ ही ग्रामीणों के घरों में भी पानी पहुंचने की आशंकाएं थी, जलभराव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.