Fatehpur News: दौड़ा भागा आया सुरेश मलबा देख धड़ाम से गिरा
फतेहपुर, सितम्बर 28 -- Fatehpur News: मलवां। चौराहे पर दुकान पर मौजूद सुरेश गुप्ता ने जैसे ही तेज धमाके की आवाज सुनी, जैसे ही पड़ोसियों के फोन पहुंचे वह घबराकर घर की तरफ दौड़ पड़ा। उसे अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनट पहले तक जिस घर में उसका परिवार मौजूद था, वह मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है। घर के पास पहुंचते ही सामने का मंजर देखकर सुरेश के होश उड़ गए। परिजनों को मलबे में दबा देख वह खुद को संभाल नहीं सका और धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा। सुरेश को भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सुरेश चौराहे पर अपनी फल की दुकान पर था। तभी तेज धमाका हुआ। आसपास मौजूद दुकानदार भी आवाज सुनकर बाहर निकल आए। शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। सुरेश को जब अपने घर की तरफ से धूल का गुबार उठता दिखाई दिया तो वह दौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.