Fatehpur News: दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, नौ लोग घायल
फतेहपुर, सितम्बर 8 -- Fatehpur News: हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के काशी दासपुर टिकरी गांव में मंगलवार को पत्नी को साथ ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुफरान अपनी पत्नी को ससुराल से वापस ले जाना चाहता था। इसी बात को लेकर ससुर इरशाद से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में जाबिर अली, नौशाद, इरशाद, मकसूद, गुलनाज समेत दूसरे पक्ष के मोहम्मद सैफ, बल्लू, सकरा बानो और गुफरान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.