फतेहपुर, अगस्त 29 -- Fatehpur News: बकेवर। थाना क्षेत्र के कोसा गांव से शनिवार सुबह 13 वर्षीय दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों बच्चों के काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। रिश्तेदारों और आसपास के स्थानों पर खोजबीन के बावजूद देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। कोसा गांव निवासी अनूप का 13 वर्षीय पुत्र वंश और नन्हे का 13 वर्षीय पुत्र अंश शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। काफी समय बीतने पर परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां जानकारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि थाने पर परिजनों की ओर से अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...