Fatehpur News: दो ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंटों पर छापा,चोरी पकड़ी
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बिजली विभाग की टीम ने मुराइनटोला उपकेंद्र के तहत चेकिंग अभियान चलाया जिसके दौरान पूर्वी पनी में तीन स्थानों पर 13 किलोवॉट की चोरी पकड़ी गई। इसमें से दो स्थानों पर ई-रिक्शा का चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया था जहां किराए के बदले रिक्शा चार्ज कराए जा रहे थे। विभागीय टीम द्वारा तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ प्रथम दीपक सिंह व प्रभारी जेई मुराइनटोला विजय गौतम की संयुक्त टीम द्वारा उपकेंद्र के तहत आने वाले पूर्वी पनी में अभियान चलाया गया। जिसके दौरान एक स्थान पर एक किलोवॉट के कामर्शियल कनेक्शन लेकर मीटर को बाईपास कर ई-रिक्शा चार्ज करवाए जा रहे थे। जहां टीम ने 6.50 किलोवॉट का अतिरिक्त लोड चलते पाया। वहीं एक अन्य स्थान पर दो किलोवॉट के घरेलू कनेक्शन का केबल को बाईपास कर कामर्शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.