Fatehpur News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत सात घायल
फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर रात और बुधवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार मां-बेटे समेत कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ललौली थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी उपेंद्र रैदास मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव में अपनी बुआ के यहां एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात वह अपने रिश्तेदार और कटोघन निवासी दिलीप कुमार के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भोगलपुर चौराहा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.