Fatehpur News: दोआबा में जरायम के 139 गैंग पुलिस रडार पर
फतेहपुर, जुलाई 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। संगठित अपराध की कमर तोड़ने के अभियान में दोआबा की पुलिस ने अपराधी गिरोहों पर शिकंजा और मजबूत कर दिया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत जिले में जरायम के 139 गैंग पुलिस के रडार पर हैं। इन गिरोहों के सरगना सहित सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज रही है, जो फरार हैं, उन पर इनाम घोषित किया जा रहा है। हर सदस्य की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जबकि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 139 संगठित गिरोह पुलिस रिकॉर्ड में गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या, रंगदारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और गौतस्करी जैसे संगठित अपराधों में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर गैंग बनाया गया है। ऐसे गिरोहों पर लगातार कार्रवाई कर उनकी आर्थिक और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.