Fatehpur News: दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार पर हमला
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दुकान बंद कर घर जा रहे 28 वर्षीय दुकानदार पर तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार घायल हो गया। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे युवक को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अंदौली गांव निवासी वसीम ने बताया कि अंदौली चौराहे पर एल्यूमीनियम की दुकान है। रविवार दोपहर वह दुकान बंद कर खाना खाने के लिए घर जा रहा था। अंदौली पुलिया के समीप मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ उसे रोक लिया। इसके बाद तीनों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। उसने किसी तरह हमलावरों से बचकर घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.