Fatehpur News: दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: बहुआ। ललौली थाना के मुत्तौर कस्बे के बाजार में चोरों ने रविवार की रात किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान पार कर दिया। सुबह हुई जानकारी के बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। दुकानदार संदीप प्रजापति ने बताया कि वह रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। दुकान पहुंचने पर सामान बिखरा मिला। संदीप ने बताया कि चोर चार बोरी गुटखा, चार किलो काजू, चार किलो किशमिश समेत अन्य सामान ले गए। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ जाफरगंज अवनीश कुमार, फोरेंसिक और डाग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची। बारिश के कारण डाग स्क्वाड को सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट समेत अन्य नमूने जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.