फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: हथगाम। थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रीति देवी के साथ पड़ोसी ननकू ने रविवार रात मारपीट की। घटना के बाद महिला के पति आशीष कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया कि पत्नी दिव्यांग है। थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...