फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कई दिनों से निकल रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की शाम करीब छह बजे राहत मिली। झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना हो गया। वहीं धान, मक्का, अरहर समेत सब्जी आदि की फसल को लाभ मिला है। शहर से लेकर कस्बों में जलभराव होने से आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को सुबह से बदली और धूप की जुगलबंदी से बढ़ी उमस से लोग पसीना पसीना होने को मजबूर रहे। शाम करीब छह बजे अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश होने लगी। जिससे मौसम सुहावना हो गया तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शहर के रानी कालोनी, पीएसी परिसर, पुलिस लाइन गेट के सामने, शादीपुर रेलवे क्रासिंग समेत अन्य स्थानों में जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, किसानों का कहना रहा कि बारिश...