फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला लेकिन सुबह से दिनभर हुई रुक-रुककर बारिश ने मरीजों की राह रोक दी। दो दिन की छुट्टी के बाद सामान्य दिनों में जहां ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है वहीं सोमवार को बारिश के चलते अस्पताल में सन्नाटा नजर आया। डाक्टर अपने कक्षों में मरीजों का इंतजार करते रहे। सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक प्रभावित हुई। जो मरीज अस्पताल पहुंचे उनमें बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और मौसमी बीमारियों की शिकायत रही। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में मरीज पहुंचे लेकिन संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुलने के बाव...