Fatehpur News: दांव पर चार सौ छात्र छात्रों की जिंदगी, जिम्मेदार मौन
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: जोनिहा। कस्बे के जोनिहा-अमौली मार्ग स्थित शहजादीपुर नहर के पास एक विद्यालय के प्रबंधतंत्र द्वारा मासूमों की जिंदगी दांव पर लगा दी गई है। दरअसल एक्सट्रा हाईटेंशन लाइन के नीचे ही विद्यालय का निर्माण करा दिया गया है जिसका जिम्मेदार आखिर कौन है? यह प्रश्न हर किसी के जेहन में है लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि विद्यालय का नक्शा बनाने से लेकर इसकी मान्यता देने वालों तक ने इस ओर ध्यान आखिर किन परिस्थितियों में नहीं दिया गया। चंद साल पूर्व जोनिहा-फतेहपुर मार्ग पर संचालित होने वाले कक्षा एक से छह तक के एक विद्यालय को नया सत्र शुरू होने से पूर्व ही यहां के प्रबंधतंत्र द्वारा शहजादीपुर नहर के पास स्थापित कर कक्षा छह से 12 तक के बच्चों का एडमीशन लेकर इसका संचालन भी शुरू करा दिया। इस विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.