Fatehpur News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार भेजा गया जेल
फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: विजयीपुर। अहमदगंज तिहार गांव निवासी रजनी देवी की शादी करीब पांच माह पूर्व कालका डेरा गांव निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी जिसके बाद बीते दस अक्टूबर को नव विवाहिता रजनी का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला था। जिस मामले में मां ने दहेज को लेकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया पुलिस को मंगलवार तहरीर दिया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति राकेश कुमार व सांस रामावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया जहां से जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.