फतेहपुर, अक्टूबर 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता खागा कोतवाली क्षेत्र के बबुल्लापुर गांव की निवासी एक गर्भवती विवाहिता ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बबुल्लापुर निवासी रेनू मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी बीते साल 5 जून को रामप्रताप उर्फ लाली मौर्य के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार बुलेट बाइक, बेड, फ्रिज, कूलर, सोने की अंगूठी और पांच लाख रुपए नकद समेत करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे। पीडिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति अपनी भौजाई के बहकावे में आ गया और मायके से पांच लाख रुपए और लाने का दबाव बनाने लगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: गर्भवती पत्नी को मायके से तीन किमी पहले पति ने छोड़ा मांग पूरी न होने पर उसे शा...