Fatehpur News: दस दिन से नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: बहुआ, संवाददाता। बहुआ उपकेंद्र से पोषित होने वाले हिंतापुर गांव में लगा दस केवीए का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना है। एक माह में तीन बार ट्रांसफार्मर के जलने पर उसे बदल दिया गया लेकिन गत दस दिनों से इसके जलने के बावजूद अब तक न बदले जाने के कारण आधे गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। जिससे उनकी समस्याएं कम नहीं हो पा रही। हिंतापुर गांव के करीब चालीस घरों की आपूर्ति के लिए दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लेकिन बढ़ते लोड के चलते यह ट्रांसफार्मर एक माह में पहले भी तीन बार जल चुका है। जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा इसे बदल तो दिया गया लेकिन इसकी क्षमता वृद्धि न होने के कारण यह अधिक दिनों तक चल नहीं पाया जिससे एक के बाद एक कर इसके चौथी बार जलने के बाद बीते दस दिन से इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.