फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: बिंदकी। ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी ने श्रीहनुमान मंदिर में हवन पूजन के साथ शुभारंभ कर दिया है। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मेला को भव्य बनाने को लेकर आज पहली बैठक होगी। साथ ही मेला मैदान में होने वाले निर्माण कार्य को गति दिए जाने पर भी चर्चा की गई। नगर के श्रीरामलीला मेला मैदान में स्थित श्रीहनुमान मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जहां रामलीला मेला कमेटी के संरक्षक मंडल, अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रभु श्रीहनुमान की पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन पूजन में पदाधिकारियों ने आहुतियां देते हुए मेला को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद परिहार ने कहा कि प्रतिवर्ष महोत्सव की प्रथम बैठक मलवां के भाऊपुर में पदाधिकारियों संग...