Fatehpur News: दबंग भाइयों ने ठेके को बना दिया था यातना घर
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। असनी गांव के अंदर जिस शराब ठेके के सामने मनीष तिवारी की गोली मारकर हत्या की गई वह ठेका आरोपियों की बर्बरता का गवाह है। ग्रामीण बताते हैं कि ठेके को आरोपी दबंग भाइयों ने यातना घर बना रखा था। ठेके के अंदर पिछले कुछ सालों में गांव के 20 से ज्यादा लोगों को बंधक बना कर पीटा जा चुका है। अधिकांश ग्रामीणों ने दबंगों के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। जिसने की भी उसकी पुलिस ने सुनी नहीं। इस कारण भी पीड़ित पुलिस चौकी, थाने जाने से कतराते रहे। गांव के बच्चा सोनी ने बताया कि वह गंगा पार आरा मशीन में काम करता है। बीते नौ अप्रैल को शाम करीब साढ़े छह बजे गंगा पार से लौट रहा था। दोनों भाइयों ने उसे अपने शराब ठेके के पास रोक लिया था। जबरन अपनी आरा मशीन में काम करवाने की बात कही थी। बच्चा सोनी ने आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.