Fatehpur News: दंगल संग मेले का समापन,पहलवानों ने दिखाया दमखम
फतेहपुर, अक्टूबर 3 -- Fatehpur News: खखरेरू में चल रहे मेले का दंगल के साथ समापन किया गया। जिसमें मौसम अली ने जीत दर्ज की। वहीं थरियांव टेक्सारी बुजुर्ग में आयोजित दंगल में श्रीराम ने बाजी मारी। जबकि मेले में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। खखरेरू में लगने वाले ऐतिहासिक पांच दिवसीय मेले के अंतिम दिन दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न प्रांतो के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की शुरुआत राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर की। दंगल की फाइनल कुश्ती मौसम अली व जल्लाद पहलवाने के बीच हुई जिसमें कांटे की टक्कर में मौसम अली ने जीत दर्ज कर 15 हजार रुपये का नगद इनाम जीता। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केसरवानी, गया पाल, शुभम मिश्रा, प्रशांत केसरवानी आदि मौजूद रहे। वहीं थरियांव के टेक्सारी बुजुर्ग में नवयुवक दंगल कमेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.