Fatehpur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच
फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- Fatehpur News: औंग। गांधी जयंती के मौके पर गलाथा गांव में शुक्रवार को सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज के पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देने के लिए दांवपेंच दिखाए। दंगल की शुरुआत सपा नेता कुश वर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर की जिसके बाद पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी देने के लिए पसीना बहाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रघुवंश यादव, अंशु सिंह, सुधीर विश्वकर्मा, गोलू पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.