फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। किन्नरों के एक समूह ने रविवार दोपहर राधानगर थाने पहुंच जमकर बवाल किया। अपने एक साथी के जेल भेजने से नाराज किन्नरों ने राधानगर के बाहर बवाल कर दिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। आधे घंटे तक स्थित तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस ने समझा बुझाकर किन्नरों को शांत कराया। किन्नरों के हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि करीब एक दर्जन किन्नर राधानगर थाने के गेट पर सड़क पर खड़े होकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस समझाने का प्रयास करती है तो किन्नर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं। एक किन्नर सड़क पर लेट जाता है। पुलिस कर्मी किसी तरह उसको उठाने की कोशिश करते हैं। किन्नर अपने कपड़े उतारने का भी प्रया...