फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: विजयीपुर। हिस्ट्रीशीट खुलने से नाराज आरोपित ने सोमवार शाम थाना गेट पर जमकर हंगामा किया गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कार्य सरकारी में बाधा पहुंचाने व आमजन को गाली गलौज करने का केस दर्ज कर लिया है। किशनपुर कस्बा इंचार्ज जगदीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर इंद्रजीत सिंह उर्फ टिर्रा सोमवार शाम किशनपुर कस्बा में गाली गलौज कर दहशत फैला रहा था। कस्बे के संभ्रांत लोगों ने ऐसा करने से रोका तो सब को देख लेने की धमकी दे रहा था सूचना पर पुलिस पहुंची तो ऐसा करने से मना किया परंतु आरोपित हिस्ट्रीशीटर और उग्र होकर धमकाने लगा सभी को गाली गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दिया जिससे कस्बे में भय का वातावरण हो गया। थाना प्रभारी योगेश कु...