Fatehpur News: तेरह कार्तिक, तीन आषाढ़ ने किया निराश, सैकड़ों बीघे परती
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: बहुआ। आषाढ़ माह में समय पर पर्याप्त बारिश न होने का असर क्षेत्र की खेती पर साफ दिखाई दे रहा है। बारिश के अभाव में बहुआ क्षेत्र के हजारों बीघा खेतों में धान की बुआई नहीं हो सकी, जिससे बड़ी संख्या में कृषि भूमि परती पड़ी है। मजबूरन किसान अब खेतों की जुताई कर रवि की फसलों पर आस लगाए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि देर से बारिश होने से अब धान रोपाई करने से कोई फायदा नहीं है। सिंधाव गांव निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि इस वर्ष केवल नहर के किनारे वाले खेतों में ही धान की फसल दिखाई दे रही है। नहर से दूर स्थित करीब 300 बीघा भूमि पर समय पर बारिश न होने के कारण धान की रोपाई नहीं हो सकी। अब इन खेतों की जुताई कर सरसों या गेहूं की बुआई की जाएगी। वहीं उमरपुर गांव निवासी रामफल सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने 13 बीघे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.