फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: मलवां। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवार ने गाली-गलौज के बाद युवक के पेट में चाकू मार दिया। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। कोराई गांव शिवभूषण ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अल्लीपुर गांव निवासी सद्दाम तेज रफ्तार से बाइक लेकर उनके घर के सामने से गुजर रहा था। उनके पुत्र सुभाष चंद्र ने छोटे बच्चों की मौजूदगी का हवाला देते हुए धीरे बाइक चलाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर सद्दाम ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से सुभाष के पेट में चाकू मार दिया। घायल का कानपुर में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की ...