Fatehpur News: तीन वर्षों से लगातार मनगढ़ धाम जा रहे थे श्रद्धालु
फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: बिंदकी। प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम में सावन माह के मेला में कोरवां गांव के श्रद्धालु पिछले तीन वर्षो से लगातार जा रहे थे। गांव खेतों में मजदूरी के बाद जमा कमाई से दर्शन को जाते वक्त हादसें का शिकार हो गए। पिकअप में सवार 14 परिवारों के 31 लोगों के घायल होने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन घायलों की तीमारदारी के लिये अस्पताल में हैं। कोरंवा गांव का साहिल पिकअप से गांव के 30 लोागें को लेकर मनगढ़ जा रहा था। पिकअप की ब्रेक और स्टेयरिंग फेल होने से हादसे में श्रद्धालु घायल हो गए। अलियाबाद में हुए हादसें की सूचना के बाद गांव में मौजूद परिवारों के सदस्य घरों में ताला डालकर घटनास्थल की ओर भाग खड़े हुए। इसके अलावा नाते रिश्तेदार समेत ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। हादसें में शामिल परिवारों के घरो पर ग्रामीणों की भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.